Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों की जांच करेगी सरकार, स्वतः संज्ञान लिया ये मामला

कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों की अब सरकार जांच कराएगी। आरोपों को सरकार ने स्वतः संज्ञान लिया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों की अब सरकार जांच कराएगी। आरोपों को सरकार ने स्वतः संज्ञान लिया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। मंगलवार 21 दिसंबर) को प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया था कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट की सरकार हैकिंग कर रही है।
उनके बयान मीडिया में आने के बाद सरकार ने उस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रद्यौगिकी मंत्रालय (MEITY) की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसेपांस टीम CERT IN इसकी जांच करेगी।
बता दें कि कांग्रेस महासचिव ने कल लखनऊ में सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव से जब राजनीतिक विरोधियों के घर आयकर विभाग की छापेमारी और अवैध फोन टैपिंग के सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये आरोप लगाए थे।
प्रियंका ने कहा कि सरकार उनके बच्चों को सोशल मीडिया पर निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक किए जा रहे हैं। फोन टैपिंग ही काफी नहीं है। क्या सरकार के पास कोई काम नहीं है? प्रियंका गांधी के दो बच्चे-18 साल की बेटी मिराया वाड्रा और 20 साल का बेटा रेहान वाड्रा है। हालांकि दोनों बच्चे बेहद कम ही सार्वजनिक तौर पर सामने आते हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।