Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

कुत्ते का नाम सुनकर पड़ोसी हुए आगबबूला, महिला को कर दिया आग के हवाले

एक महिला ने अपने कुत्ते का नाम सोनू रखा तो पड़ोस में रहने वाले एक परिवार इससे आग बबूला हो गया। घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया गया। उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई।

एक महिला ने अपने कुत्ते का नाम सोनू रखा तो पड़ोस में रहने वाले एक परिवार इससे आग बबूला हो गया। घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया गया। उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई। बुरी तरह झुलसी महिला का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोनू नाम पड़ोसी की पत्नी का भी है। ऐसे में कुत्ते का नाम सोनू रखने पर वे इस कदर नाराज हुए कि महिला को आग के हवाले कर दिया।
घटना गुजरात के भावनगर की है। यहां एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने महिला पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। महिला ने कथित तौर पर अपने कुत्ते का नाम उसकी पत्नी के नाम पर रखा था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला का नाम नीताबेन सरवैया है और भावनगर में सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त नीताबेन सरवैया के पति और उनके दो बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। वह अपने छोटे बेटे के साथ घर में थीं। उनका पड़ोसी सुराभाई भरवाड़ और पांच अन्य लोग उनके घर में घुसे। उन्होंने सरवैया के कुत्ते का नाम ‘सोनू’ रखने पर ऐतराज जताया। ये नाम भारवाड़ की पत्नी का निकनेम है। पुलिस ने कहा कि सुराभाई भारवाड़ ने सरवैया पर जानबूझकर अपने कुत्ते का नाम उसकी पत्नी के नाम पर रखने का आरोप लगाया।
नीताबेन सुरवैया ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि भारवाड़ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन उन्होंने उसके तथा उसके साथियों के बर्ताव को नजरअंदाज करने की कोशिश की। जैसे ही वह किचन में गईं तो तीन लोग उनके पीछे आ गए। उनमें से एक ने डिब्बे से मिट्टी का तेल निकालकर सुरवैया पर डाला और माचिस की तीली जलाकर आग के हवाले कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर कुछ पड़ोसी उनके घर पहुंचे। उसी वक्त उनके पति में मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने कोट का इस्तेमाल कर आग बुझाई। पुलिस के मुताबिक, पानी की आपूर्ति को लेकर सुरवैया और हमलावरों के परिवार में पहले भी झगड़ा हो चुका है। हालांकि, उस वक्त मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास, घर में घुसने, अपमान करने और अन्य आरोपों में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।