दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि पांच साल आप की सरकार देखो, भूल जाओगे कांग्रेस और बीजेपी को
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सोसिदिया ने कहा कि एक बार पांच साल के लिए आम आदमी पार्टी को आजमाओ। पार्टी की सरकार बनते ही आप भाजपा और कांग्रेस को हमेशा के लिए भूल जाओगे।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सोसिदिया ने कहा कि एक बार पांच साल के लिए आम आदमी पार्टी को आजमाओ। पार्टी की सरकार बनते ही आप भाजपा और कांग्रेस को हमेशा के लिए भूल जाओगे। अपने चार दिवसीय चुनावी दौरे के दौरान नैनीताल के भवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की चार गारंटी योजना को पूरे उत्तराखंड में जनता का समर्थन मिल रहा है। इस बार लोग झाड़ू पर पूरा भरोसा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अभी तक रही कांग्रेस और भाजपा सरकार ने रोजगार, बिजली, पानी पर कोई काम नहीं किया। हमने कर्नल अजय कोठियाल के रूप में ऐसा चेहरा सामने रखा है, उनके नेतृत्व में आप की सरकार शानदार काम करेगी। उन्होंने चार गारंटी योजनाों की जानकारी दी। बताया कि हर परिवार को 300 यूनिट बिजली, छह माह के भीतर एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। जब तक नौकरी नहीं मिलती तो हर परिवार से एक बेरोजगार को पांच हजार रुपये मिलेंगे। बुजुर्गों को सरकार तीर्थ यात्रा कराएगी। साथ ही 18 साल के अधिक उम्र की महिलाओं के खाते में हर माह पांच हजार रुपये आएंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग दिल्ली में काफी हैं। वे यही कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करते हैं। इस बार उत्तराखंड की जनता झाड़ू को चुनने का मन बना चुकी है। पिछले 21 सालों में बीजेपी कांग्रेस ने राज्य के लोगों को लूटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा बारी बारी से यहां के लोगों को लूटती आई है। अब जनता इन्हें सबक सिखाएगी।



