Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

नींद ने इंडिगो के कर्मचारी को पहुंचा दिया मुंबई से अबू धाबी, पढ़िए दिलचस्प किस्सा

एक कहावत है कि भूख क्या जाने जूठा भात और नींद क्या जाने टूटी खाट। जब दोनों हाबी हों तो इंसान को कुछ नहीं सूझता। ऐसी ही एक व्यक्ति को उनकी नींद ने मुंबई से अबू धाबी पहुंचा दिया।

एक कहावत है कि भूख क्या जाने जूठा भात और नींद क्या जाने टूटी खाट। जब दोनों हाबी हों तो इंसान को कुछ नहीं सूझता। ऐसी ही एक व्यक्ति को उनकी नींद ने मुंबई से अबू धाबी पहुंचा दिया। उसके मुंबई से अबू धाबी पहुंचने तक रास्ते भर में किसी को पता नहीं चला कि जहाज में सफर कर रहा है। भेद जब खुला तो खलबली मच गई। उसका मेडिकल कराया गया। परीक्षण में वह स्वस्थ निकला। तब जाकर सबने राहत की सांस ली। उसे सामान्य यात्रियों के साथ भारत वापस भेजा गया। यहां फिलहाल जांच की जा रही है और तब तक उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है।
किस्सा इंडिगो एयरलाइंस का है। इसमें सामान चढ़ाने वाला एक कर्मचारी (loader) मुंबई-अबू धाबी फ्लाइट के कार्गों कंपार्टमेंट में सो गया। हालांकि संयुक्‍त अरब अमीरात की राजधानी पहुंचने पर इसे सुरक्षित पाया गया। उड्डयन नियामक DGCA के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्‍लेन में सामान चढ़ाने के बाद इस कर्मचारी को नींद महसूस हुई और वह रविवार की फ्लाइट में कार्गो डिब्‍बे में सामान के पीछे सो गया। कार्गो का दरवाजा बंद था और प्‍लेन ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
अधिकारियों के अनुसार, प्‍लेन जब यूएई में अबू धाबी में लैंड हुआ तो अबू धाबी प्रशासन की ओर से इस लोडर का मेडिकल चेकअप किया गया। इसमें उसकी शारीरिक स्थिति स्थिर और सामान्‍य पाई गई। डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी के अधिकारियों की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इस ‘लोडर’ को इसी प्‍लेन के सामान्‍य यात्री के तौर पर मुंबई वापस भेजा गया। उन्‍होंने बताया कि घटना में शामिल एयरलाइन कर्मचारी को जांच पूरी होने तक हटा दिया गया है। घटना के बारे में पूछे जाने पर इंडिगो के प्रवक्‍ता ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआइ से कहा कि हमें इस घटना के बारे में जानकारी है और अधिकारियों को जानकारी दे दी गई। मामले की जांच हो रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।