Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूखी को दिया शो का न्योता, रखी ये शर्त

हास्य कलाकार कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी के कार्यक्रमों के विरोध के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दोनों को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शो करने का न्योता दिया।

हास्य कलाकार कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी के कार्यक्रमों के विरोध के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दोनों को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शो करने का न्योता दिया। उन्होंने इस शो के लिए एक विशेष शर्त भी रखी। इन दोनों कलाकारों के कार्यक्रमों को बेंगलुरू में अनुमति नहीं मिली थी। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इन दोनों कलाकारों को अपने हास्य कार्यक्रम भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित करने के लिए सोमवार को न्योता भेजा है।
दिग्विजय ने ट्वीट किया-मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करता हूँ। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा। उन्होंने आगे लिखा कि-इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए। आओ डरो मत। अपनी सुविधानुसार तारीख एवं समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।
अपने इस ट्वीट के साथ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने कामरा से जुड़े एक समाचार के लेख को भी साझा किया है। इस साल जनवरी में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे ने फारुकी के खिलाफ एक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद फारुकी को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महीने जेल में रहना पड़ा था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।