शहीद मेजर विभूति की मां को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू कश्मीर में सेना के एक बड़े आपरेशन का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल की माता सरोज ढोंडियाल को कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सम्मानित किया।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू कश्मीर में सेना के एक बड़े आपरेशन का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल की माता सरोज ढोंडियाल को कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सम्मानित किया। 22 नवंबर को राष्ट्रपति की ओर से शहीद मेजर को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया। प्राप्त करके देहरादून लौटीं सरोज ढोंडियाल का सम्मान आज उनके निवास पहुंच कर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। इस दौरान उन्हें शाल पहनाकर व उनको उपहार दे कर सम्मानित किया।सूर्यकांत धस्माना ने शहीद की माँ को कहा कि देहरादून, उत्तराखंड व पूरे देश को शहीद मेजर विभूति की शहादत पर गर्व है।सबका मानना है कि शहीद मेजर विभूति ने न केवल अपने माता पिता व परिवार का, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम अपनी बहादुरी व व शहादत से रोशन किया है। धस्माना ने उनकी माता जी से आग्रह किया कि कभी भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर वे उनको याद अवश्य करें। धस्माना ने अपने सहयोगी उदय सिंह पंवार जो शहीद विभूति के आवास के पास में रहते हैं, उनसे आग्रह किया कि वे शहीद की माता जी की लगातार कुशलसेम ले कर उनका ध्यान रखें।
शहीद मेजर विभूति की मां ने कहा कि उनको अपने बेटे की शहादत पर गर्व है।वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा उनके बेटे की देशभक्ति से प्रेरणा लें। साथ ही सेना में भर्ती हो कर देश की सेवा करें। इस अवसर परधस्माना के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह पंवार उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






