Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

उत्तराखंड में अजब गजब, कोरोना से नहीं हुई कोई मौत और आंकड़ों में जुड़ी 2, मई माह में हुई मौत की अब आई याद

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से फिलहार राहत है। राहत ये है कि कोरोना के भी किसी की मौत नहीं हुई। फिर भी मौत के कुल आंकड़ों में दो और मौत जोड़ दी गई। ये दोनों मौत टिहरी जिले की हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से फिलहार राहत है। राहत ये है कि कोरोना के भी किसी की मौत नहीं हुई। फिर भी मौत के कुल आंकड़ों में दो और मौत जोड़ दी गई। ये दोनों मौत टिहरी जिले की हैं। ये मौत भी तीन और छह मई की हैं, जिन्हें छह माह बाद कोरोना से मौत के कुल आंकड़ों में जोड़ने की याद आई। अभी तक बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और चंपावत जिले कोरोना से मुक्त हैं। मंगलवार 23 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 22 नवंबर को नौ नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1018 केंद्रों में 62917 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.23 Health Bulletin
अब तक कुल 7407 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344123 हो गई है। इनमें से 330391 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान15 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 165 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7407 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।