Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कल से उत्तराखंड में, व्यापारियों के साथ करेंगे बैठक, उत्तरकाशी में रोड शो

उत्तराखंड में हर राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कल से दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड में हर राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कल से दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में आज आप पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में उनके दौरे को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की।
उमा सिसोदिया ने बताया कि 16 नवंबर को आप के वरिष्ट नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया देहरादून पहुंचेंगे। 16 नवंबर को देहरादून पहुंचकर वो देवभूमि बिजनेस डायलॉग में व्यापारियों के साथ 12 बजे दोपहर में होटल पेसिफिक में मीटिंग करेंगे। मीटिंग के बाद वह कल शाम को उत्तरकाशी पहुंचेंगे।
मनीष सिसोदिया का रात्रि प्रवास उत्तरकाशी में रहेगा और अगले दिन 17 नवंबर को वो उत्तरकाशी में सुबह 10 बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में जाएंगे। जहां वो पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारी से रूबरू होंगे। इसके बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से वो सीधे शौर्य स्थल उत्तरकाशी पहुंचेंगे। जहां वो शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद उत्तरकाशी में उनका कार्यक्रम एक विशाल रैली में शामिल होने का है जहां ज्ञानसु टनल से विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगे।
विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद मनीष सिसोदिया उत्तरकाशी में रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं। उत्तरकाशी जनसभा के बाद मनीष उत्तरकाशी से वापिस सडक मार्ग से होते हुए नरेंद्रनगर पहुंचेंगे। जहां खादी विलेज नरेंद्रनगर में थोड़ी देर रुकने के बाद वो जौलीग्रांट पुहंचेंगे और वहां से वापिस दिल्ली रवाना होंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।