Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 28, 2026

ऋषिकेश पुलिस ने शराब की तस्करी में महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

देहरादून में पुलिस का अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत ऋषिकेश पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चेकिंग के दौरान महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक महिला से 40 पव्वे अंग्रेजी व्हिस्की और पुरुष से 35 पव्वे देसी शराब जाफरान के बरामद हुए। त्योहारी सीजन में ये लोग शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे।
त्योहारी सीजन में पुलिस शराब के ठिकानों में दबिश देने के साथ ही शराब तस्करों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में गश्त के दौरान उग्रसेन नगर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया। उसके पास एक सफेद कट्टे में 40 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। इस महिला की पहचान रेखा देवी निवासी काले की ढाल आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई।
वहीं, आज सुबह गश्त के दौरान भैरव मंदिर के सामने चंद्रभागा ऋषिकेश के पास एक पुरूष से 35 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान बरामद हुई। उसकी पहचान रवि वर्मा निवासी भैरव मन्दिर कालोनी ऋषिकेश के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed