Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में जली मिली कार, एक का शव बरामद, दूसरा कुछ दूरी पर झुलसा मिला

अल्मोड़ा जिले में एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में कार जली हुई मिली। कार के भीतर एक शव भी बरामद किया गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति कुछ दूरी पर झुलसी अवस्था में मिला।

अल्मोड़ा जिले में एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में कार जली हुई मिली। कार के भीतर एक शव भी बरामद किया गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति कुछ दूरी पर झुलसी अवस्था में मिला। गंभीर रूप से झुलसे इस व्यक्ति को राजस्व पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
अल्‍मोड़ा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पनुवनौला नामक स्थान पर एक अल्टो कार के जलने की सूचना
शुक्रवार की तड़के मिली। धौलादेवी ब्लॉक के पतोड़िया फार्म के पास सुबह तड़के चार बजे ग्रामीणों ने जली हुई कार को देखा। ये कार पतोड़िया फार्म करीब 10 मीटर नीचे खेत पर थी। भीतर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला। दूसरा आदमी कार से कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ मिला था।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, गंभीर रूप से जले हुए दूसरे व्यक्ति को आपातकालीन सेवा 108 के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। यह भी पता किया जा रहा है कि यह कार कहां से आई और किसकी है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। न ही गंभीर व्यक्ति की जानकारी जुटाई गई है। वहीं गाड़ी का नंबर ऑनलाइन सर्च किया गया तो मालिक का नाम दरबान सिंह दिखा रहा है। गाड़ी 2012 मॉडल की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।