Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

युवाओं में साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ महा अभियान शुरू, जागरूक करना हमारी जिम्मेदारीः धस्माना

युवाओं को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूक करने के महाअभियान की आज देहरादून में शुरूआत की गई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गोविंदगढ़ स्थित स्नेहा दून अकैडमी में इसका उद्घाटन किया।

कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के कारण प्राइमरी से सेकेंडरी व उच्च शिक्षा तक बच्चों व युवाओं में मोबाइल का इस्तेमाल बेइंतहा होने के कारण उसके दुष्परिणाम व साइबर अपराध से जुड़े तमाम मामले देश भर में बढ़ गए हैं। पोर्नोग्राफी, ठगी व नशे से जुड़े अपराध युवाओं अल्पव्यस्कों में अत्यधिक बढ़ गए। इसी क्रम में युवाओं को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूक करने के महाअभियान की आज देहरादून में शुरूआत की गई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गोविंदगढ़ स्थित स्नेहा दून अकैडमी में इसका उद्घाटन किया।
देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट व हयुमन्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के संयुक्त संयोजकत्व में 200 विद्यार्थियों ने इस वर्कशाप में भाग लिया। इस मौके पर धस्माना ने कहा कि युवाओं को साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ जागरूक करने का दायित्व हर अभिभावक, शिक्षक और अन्य लोगों का है। इसलिए उत्तराखंड में विद्यार्थियों व युवाओं के बीच साइबर क्राइम व नशे के खिलाफ हमने एक जागरूकता का महाभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में विज्ञान एवं प्रधोगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी विकास हुए, लेकिन साथ ही उसमें कुछ दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। इसके खिलाफ लोगों को और विशेष रूप से युवा व विद्यार्थियों में जागरूकता आवश्यक है और ये जिम्मेदारी नेतृत्वकारी लोगों की है। हयुमन्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के प्रशांत कापड़ी व महेश गौड़ ने छात्र छात्राओं से वार्तालाप कर उनको पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर क्राइम की बारीकियां समझाई। मोबाइल कम्प्यूटर व नेट इस्तेमाल करते हुए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए उसके बारे में विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व धस्माना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर रीता राव, अमित खन्ना, हरि राव व गौरी उपस्थित रहे।