Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

देखें वीडियो-कैसे किया बर्फ में रेस्क्यू, पांच ट्रैकरों के शव बागेश्वर लाई एसडीआरएफ की टीम, गाइड अभी भी लापता

बागेश्वर जिले के सुंदरढूंगा घाटी में 18 अक्टूबर को हताहत पांच बंगाली ट्रैकरों के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिए हैं। पांचों शवों को बागेश्वर जिले के कपकोट लाया गया है।

बागेश्वर जिले के सुंदरढूंगा घाटी में 18 अक्टूबर को हताहत पांच बंगाली ट्रैकरों के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिए हैं। पांचों शवों को बागेश्वर जिले के कपकोट लाया गया है। वहां उनका पोस्टमार्टम किया गया। अभी जैकुनी गांव का गाइड खिलाफ सिंह पता है। उसकी तलाश में सर्च आपरेशन जारी है। एनडीआरएफ टीम के मुताबिक मौसम अनुकूल न होने के कारण शवों को रेस्क्यू करने में काफी कठिनाई आई।
देहरादून से आई एसडीआरएफ की टीम में आठ लोग शामिल हैं। सभी पर्वातारोही हैं। रेस्क्यू अभियान के छठे दिन टीम को शव लाने में सफलता मिली। इसके अलावा कपकोट तहसील में तैनात एसडीएआरएफ की टीम भी उनको मदद करती रही। साथ ही कुमाऊं मंडल विकास निगम के गाइड, ट्रैकरों के अलावा टीम में स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

देहरादून से आए आठ एसडीआरएफ के पवर्तारोही टीम के सदस्य सुंदरढूंगा घाटी में खोजबीन अभियान चला रहे थे। मंगलवार की सुबह उन्हें सफलता हासिल हुई है। पांच शवों को रेस्क्यू कर लिया गया है। नैनी-सैनी से आए चौपर के माध्यम से उन्हें कपकोट लाया गया है। जिला मुख्यालय से कपकोट गई डाक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम किया।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि एक बड़ा चौपर भी मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि एक सुंदरढूंगा घाटी में बर्फबारी हो रही है। इस कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हो रही थी। जैकुनी गांव के खिलाफ सिंह का अभी पता नहीं चल सका है। उसे भी खोजा जा रहा है। बरामद ट्रैकरों के शवों की अभी शिनाख्त बाकी है। उसके आधार पर उनके परिजनों से संपर्क किया जाएगा।