Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात पहुंचे दून, आपदा प्रभावित क्षेत्र का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर रात दून पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एयरपोर्ट पर केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर रात दून पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एयरपोर्ट पर केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। आज सुबह पौने दस बजे वह जीटीसी हेलीपैड से आपदा प्रभावित क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना होंगे। तकरीबन पौने दो घंटे तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद वह साढ़े ग्यारह बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे।
यहां वह एक घंटे अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा करने के साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे। दोपहर में वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रदेश में रविवार से अतिवृष्टि व भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जानमाल को नुकसान पहुंचा है। आपदा में 52 व्यक्तियों की जान गई है तो बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंची है। आपदा के बाद से ही केंद्र सरकार राज्य की स्थिति पर निगाह बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही राज्य को आपदा से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता दी जा रही है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं उत्तराखंड में आपदा का जायजा लेने के लिए पहुंच गए हैं।