Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बेटे के जन्म की मन्नत उतारने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चार मासूम सहित 11 की मौत, आधा दर्जन घायल

शुक्रवार को विजयादशी के पर्व पर बेटे के जन्म की मन्नत उतारने के लिए देवी के मंदिर जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार मासूमों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

शुक्रवार को विजयादशी के पर्व पर बेटे के जन्म की मन्नत उतारने के लिए देवी के मंदिर जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार मासूमों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मवेशी को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। मरने वालों में चार बच्चे और सात महिलाएं हैं, जबकि आधा दर्जन घायल हैं। गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।
हादसा यूपी के झांसी में हुआ। चिरगांव थाना क्षेत्र के छिरौना रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रत होकर खाई में पलट गई। ट्रॉली पर सवार सभी लोग एमपी के दतिया जिले से जवारा लेकर छिरौना धार्मिक स्थल आ रहे थे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के उपचार के पूरे प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को दतिया जिले के पंडोखर थानाक्षेत्र के गांव पंडोखर से करीब तीस लोग मन्नत पूरी होने पर ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली से जवारे लेकर चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव छिरौना स्थित एक धार्मिक स्थल आ रहे थे। शाम करीब चार बजे जैसे ही चालक ट्रैक्टर लेकर छिरौना मोड़ पहुंचा, तभी सामने अचानक एक जानवर आ गया। चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़क किनारे खाई में पलट गया। खाई में पानी भरा होने से सभी तीस लोग डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांव वाले मदद को दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों ने पानी में कूदकर हताहतों को निकालने लगे। तभी कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल भी पहुंच गया। चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनिया ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर ही 11 लोगों की सांसे थम चुकी थीं। वहीं, आधा दर्जन घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
डूबने से गई महिलाओं और बच्चों की जान
चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक खाई में पानी भरा होने से महिलाएं औऱ बच्चे उसमें डूब गए। प्रथम दृष्ट्या लगता है कि पानी में दम घुटने से सभी 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें पुष्पा (35) पत्नी जानकी, राजो (45) पत्नी कैलाश, प्रेमवती (41) पत्नी जसवंत, कुसुम (42) पत्नी मनीराम, सुनीता (35) पत्नी रवीन्द्र, पूजा (28) पत्नी अनिल, मुन्नी (47) पत्नी मोतीलाल और चार मासूम हैं। सभी मासूमों की उम्र डेढ़ से तीन साल के बीच में है। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों सुपुर्द कर दिया जाएगा। सभी दतिया जिले के गांव पंडोखर के रहने वाले हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।