Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 14, 2026

नवरात्र में गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदियों के लगाए जा रहे हैं पोस्टर

नवरात्र में गरबा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदियों के लिए बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। ये पोस्टर विहिप धर्म प्रसार आयाम के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जा रहे हैं।

नवरात्र में गरबा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदियों के लिए बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। ये पोस्टर विहिप धर्म प्रसार आयाम के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जा रहे हैं। इससे मामला गरमा गया है। विहिप धर्म प्रसार कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैर हिंदू अपने धार्मिक मान्यता में हिंदू रिवाजों को नहीं मानते हैं, तो उन्हें गरबा पांडालों में भी नहीं आना चाहिए।
घटना मध्य प्रदेश के रतलाम की है। यहां सजाए जा रहे गरबा पंडालों में विहिप ने गैर हिन्दुओं के प्रवेश निषेध पर बैनर लगा दिए हैं। लगाए गए पोस्टरों में पिछले साल की विवादास्पद घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने की बात की गई है। रतलाम के एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि पुलिस को पोस्टरों के बारे में पता है, लेकिन किसी भी आयोजक ने इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विहिप ने कहा कि उसने 56 पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश निषिद्ध बताने वाले पोस्टर लगाए हैं। रतलाम के विहिप के धर्म प्रचार विभाग के जिला सचिव चंदन शर्मा ने आरोप लगाया कि गैर हिंदू पुरुष गरबा पंडालों में जहां पर देवी की आराधना में गरबा नृत्य होता है, वहां एंट्री करके आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि गैर हिंदू युवाओं के प्रवेश ने पिछले साल कई जगहों पर विवादों को जन्म दिया था। इस बार इस तरह के पोस्टर लगाकर गैर हिंदू लोगों से कहा जा रहा है कि वे गरबा पंडालों में एंट्री बिल्कुल ना करें। इसके पीछे पिछली घटनाओं से बचने की वजह बताई जा रही है।
शर्मा ने दावा किया कि विहिप कार्यकर्ता उत्सव आयोजन समितियों की सहमति से ऐसे पोस्टर लगा रहे हैं। रतलाम अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक गहलोत ने कहा कि प्रशासन को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत पर प्रशासन इस मामले में ध्यान देगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *