Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड भाजपा को कांग्रेस ने दिया तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य की घर वापसी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा को तगड़ा झटका दिया। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य और उनके बेटे एवं नैनीताल से विधायक संजीव आर्य ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा को तगड़ा झटका दिया। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य और उनके बेटे एवं नैनीताल से विधायक संजीव आर्य ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। या ये कहें कि उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की है। दोनों आज दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले दोनों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है।

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त रह गया है। ऐसे में भाजपा को कांग्रेस बड़ा झटका दिया। यशपाल आर्य के अलावा उनके बेटे संजीव आर्य वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। दिल्ली में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल इनको कांग्रेस में शामिल किया।
इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस को स्थापित करने में उत्तराखंड में पूरे मन से काम करूंगा। कांग्रेस ऐसा दल है, जिसका त्याग, बलिदान का इतिहास है। कांग्रेस मजबूत होगी, तो निश्चित रूप से लोकतंत्र मजबूत होगा। यही सच है। कहा कि आश्वास्त करना चाहता हूं कि एक कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ, मनोयोग के साथ काम करूंगा। कोई लालसा नहीं है। जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उसे संकल्प के रूप में निभाऊंगा। दलित समाज, कुचला समाज, पिछड़ा समाज, सर्वधर्म संभाव को परिभाषित करने के लिए काम करेंगे। हमारा लक्ष्य साफ है। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड में गरीब की सरकार बने। आम आदमी की सरकार बने।

इस दौरान उत्तराखंड में नेता आज सुबह ही दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से भी मुलाकात हो गई है। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत, भाजपा प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की।