सरकारी नौकरियों में आवेदन पत्र भरने के साथ शुल्क माफी का जीओ हुआ जारी
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में अवेदन पत्र भरने के साथ लिए जाने वाले शुल्क को 31 मार्च 2022 तक माफ करने का जीओ जारी कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही सीएम पुष्कर सिंह धानी ने इसकी घोषणा की थी।
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में अवेदन पत्र भरने के साथ लिए जाने वाले शुल्क को 31 मार्च 2022 तक माफ करने का जीओ जारी कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही सीएम पुष्कर सिंह धानी ने इसकी घोषणा की थी। अब राज्य की विभिन्न चयन संस्थाओं की ओर से भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों के साथ अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोविड-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में शासन ने शासनादेश जारी कर दिया है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं की ओर से भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों के लिए शुल्क से अब आवेदकों को राहत मिलेगी। आवेदकों से दिनांक 31 मार्च 2022 तक राज्याधीन सेवाओं की सभी “समूहों” की समस्त परीक्षाओं हेतु आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






