Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

उत्तराखंड लगातार पांचवे दिन भी कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, फाइल में दबी एक मौत निकली बाहर

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमतों की संख्या में कमी आई है। वहीं, अभी भी पुरानी मौत की सूचनाएं मिल रही हैं। अब एक बार फिर से 21 मई की मौत को आंकड़ों में जोड़ा गया है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमतों की संख्या में कमी आई है। वहीं, अभी भी पुरानी मौत की सूचनाएं मिल रही हैं। अब एक बार फिर से 21 मई की मौत को आंकड़ों में जोड़ा गया है। ये मौत हरिद्वार जिले की है। राहत की बात ये है कि पांचवे दिन भी लगातार कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। बुधवार 29 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 28 सितंबर को 15 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 807 केंद्रों में 33823 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू पांच अक्टूबर की सुबह तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.09.29 Health Bulletin
अब तक कुल 7394 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343530 हो गई है। इनमें से 329828 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 209 है। अब तक प्रदेश में कुल 7394 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 583 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 375 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।