उत्तराखंड में रविवार को कोरोनाः 16-16=शून्य, टीकाकरण हुआ कम
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या स्थिर बनी हुई है। राहत की बात ये है कि रविवार को भी लगातार दूसरे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 26 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले। इसी अवधि में 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शनिवार 25 सितंबर को कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार की इसकी संख्या कम रही। कुल 457 केंद्रों में 24078 लोगों को टीके लगाए गए। एक दिन पहले शनिवार को 890 केंद्रों में 49525 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू पांच अक्टूबर की सुबह तक है।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2021.09.26 Health Bulletin
अब तक कुल 7393 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343490 हो गई है। इनमें से 329774 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 226 है। अब तक प्रदेश में कुल 7393 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। रविवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 581 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 375 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



