Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को भाजपा संगठन में मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और दिलीप घोष को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा डॉ सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भाजपा ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और दिलीप घोष को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा डॉ सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले दिलीप घोष बीजेपी के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष थें, जबकि बेबी रानी मौर्य ने इसी महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि आठ सितंबर को बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड की राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह तीन साल 12 दिन इस पद पर कार्यरत रहीं। इस्तीफा देने से तीन दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई थी। उनके इस्तीफा देने के बाद से ही उनके उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था। अब उन्हें पार्टी संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है।
बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 में उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के तौर पर पदभार संभाला था। वह राज्य की दूसरी महिला गवर्नर थीं। उनसे पहले मार्ग्रेट अल्वा भी यह पद संभाल चुकी हैं। वह उत्तरप्रदेश में आगरा की मेयर रह चुकीं हैं।
सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन
– वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।
– वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद के साथ बतौर कोषाध्यक्ष कार्य।
– वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
– वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।
सम्मान
– वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न।
– 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न।
– 1998 नारी रत्न।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *