Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

शादी समारोह से वीडियो कैमरा चुराने वाला गिरफ्तार, चोरी के सामान के साथ तीन और गिरफ्तार

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह से वीडियो कैमरा चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे वीडियो कैमरा भी बरामद कर लिया गया। वहीं, पटेलनगर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन शातिर को गिरफ्तार किया।
रायपुर पुलिस के मुताबिक 28 अक्टूबर 2020 को आशीष बिष्ट पुत्र श्री रंजीत सिंह बिष्ट निवासी 209 सी ब्लॉक करनपुर डालनवाला ने थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी। बताया गया कि वह 26 अक्टूबर 2020 को बुकिंग पर वीडियो कैमरा लेकर शादी समारोह में अभिनंदन वेडिंग प्वाइंट बालावाला गया था। उसी रात्रि को उसका पैनासोनिक कंपनी का वीडियो कैमरा किसी ने चोरी कर लिया गया है। जिसकी कीमत एक लाख बीस हजार है।
इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि देखने के बाद करण कनौजिया पुत्र विनोद कनौजिया निवासी नथुआवाला डॉग को गुजरोवाली चौक के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से वीडियो कैमरा भी बरामद कर लिया गया है।


चोरी के माल के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
पटेलनगर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर दो चोरियों के खुलासे का दावा किया। पुलिस के मुताबिक गत रात गश्त के दौरान सेंडजूड चौक के पास तीन युवकों फरीद उर्फ नसीम पुत्र मोहम्मद अली हसन निवासी निकट कांति मार्ट थाना पटेल नगर, आकिब पुत्र सलीम अहमद निवासी कांति मार्ट थाना पटेल नगर, अकरम पुत्र महेंद्र दीन निवासी कांति मार्ट थाना पटेल नगर को गिरफ्तार किया। इनके पास से चांदी की दो जोड़ी पायल, तीन सिक्के, एक डीवीआर बरामद की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।