Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

नोटबंदी से कालेधन वाले हुए दुखी, कांग्रेस नेता चार हजार रुपये बदलने के लिए दो करोड़ की कार

कांग्रेस द्वारा नोट बंदी को लेकर की गई पत्रकार वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि नोट बंदी से वही लोग और संगठन दुखी हुए, जिनके पास कालाधन था । चार वर्ष बाद भी कांग्रेस का विलाप यही दर्शाता है कि उसके नेताओं को अपना काला धन बर्बाद हो जाने का दर्द आज भी सता रहा है ।
डॉ. भसीन ने कहा कि काले धन के ख़िलाफ़ कार्यवाही में प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का जो कदम उठाया, उसका कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध से उसी समय साफ हो गया था कि कांग्रेस नेताओं को अपना व अपने लोगों का काला धन बर्बाद होने की बड़ी पीड़ा हुई है। यह पीड़ा आज भी है। उन्होंने कहा कि हास्यास्पद स्थिति यह भी रही कि इनके नेता राहुल बैंक से चार हजार रुपये के नोट बदलने के लिए दो करोड़ रुपये की कार में गए थे।
उन्होंने कहा कि जहाँ तक भाजपा के कार्यालयों का सवाल है तो इनका निर्माण कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है। हर पैसा चेक व बैंकों के माध्यम से लिया जा रहा है। कांग्रेस तो किसी पैसे का हिसाब नहीं देती । यहाँ तक कि चीन से लिए पैसे और प्रधानमंत्री राहत कोष से निकाले गए धन का भी हिसाब भी नहीं दे रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।