Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अफगानिस्तान से भारत में भी हो रही कोरोना संक्रमितों की एंट्री, 78 यात्रियों में 16 पॉजिटिव, तीन ग्रंथी भी चपेट में

अफगानिस्तान से रेस्क्यू कर लोगों को भारत वापस लाने का मिशन लगातार जारी है। इन लोगों के साथ ही भारत में कोरोना की एंट्री भी हो रही है।

अफगानिस्तान से रेस्क्यू कर लोगों को भारत वापस लाने का मिशन लगातार जारी है। इन लोगों के साथ ही भारत में कोरोना की एंट्री भी हो रही है। मंगलवार को अफगानिस्तान से दिल्ली वापस लौटे कुल 78 में से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। काबुल से गुरुग्रंथ साहिब लेकर लौटे तीन ग्रंथी भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। राहत की बात ये है कि सभी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं। कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने के बाद सभी 78 लोगों को अब क्वारनटीन कर दिया गया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य नेता, अधिकारी भी इन सभी के संपर्क में आए थे।
अफगानिस्तान के काबुल से लगातार भारतीय वायुसेना के विमानों से लोगों को लाया जा रहा है। इनमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अफगानी नागरिक भी शामिल हैं। इसी कड़ी में बीते दिन 78 लोगों को लाया गया था, जिनके साथ गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को काबुल से वापस लाया गया। भारत अभी तक 500 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल चुका है। वहीं एम्बेसी में काम करने वाले स्टाफ को पहले ही काबुल से वापस लाया जा चुका है। भारत हर रोज दो विमानों में लोगों को लाने में जुटा है।
अफगानिस्तान से से वापस लाए जा रहे लोगों के साथ सतर्कता भी बरती जा रही है। उनका टेस्ट भी किया जा रहा है।
कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लोगों को क्वारनटीन किया जा रहा है। भारत ने अपने इस मिशन को ऑपरेशन देवीशक्ति नाम दिया है। खास बात ये है कि भारत अपने नागरिकों और अफगानी नागरिकों के साथ-साथ दुनिया के अन्य लोगों को भी बचा रहा है। हाल ही में भारत ने नेपाल, लेबनान के नागरिकों का भी रेस्क्यू किया था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।