Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दून में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन लड़कियों सहित पांच गिरफ्तार

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापा मारकर देह व्यपार में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापा मारकर देह व्यपार में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इस गोरखधंधे की सरगना महिला के मुताबिक उसने अधिक पैसा कमाने के लालच में अपने मकान में अवैध देह व्यापार का धंधा शुरू किया।
पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना सेलाकुई क्षेत्र की चौहान वाली गली बांयाखाला स्थित एक मकान में दबिश दी। इस दौरान वहां दो अलग-अलग कमरों में तीन महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया कि उसने यह मकान कुछ समय पहले लिया था। महिला के पति का लगभग दो साल पहले देहांत हो चुका है और वह सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने अपने मकान में अवैध व्यापार का धंधा चलाया। महिला के इस गोरखधंधे से जुड़ी महिलाओं और पुरुषों से भी संपर्क हैं।
महिला उनसे फोन पर संपर्क कर ग्राहकों को सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती थी। साथ ही उसका साथी इस्तियाक उर्फ राज भी ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाने में महिला का साथ देता था। इस घिनौने में शामिल की जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 प्रतिशत दिया जाता था। आरोपितों के खिलाफ थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।