Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

प्रवास कार्यक्रमों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए जरुरी दिशा निर्देश, कहा- जनता से बनाएं बेहतर संवाद

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये। दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुचे नड्डा ने हरिद्वार के निकट आयोजित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रवास के दौरान जन समस्या को सुनकर उनके निस्तारण पर बल दिया। नड्डा ने जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने और प्रवास कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ज़िला,मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किस तरह और बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है और प्रवास कार्यक्रम और उपयोगी बने इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे हैं। एयरपोर्ट में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उनका एयरपोर्ट से लेकर कई स्थानों पर खड़े कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गत दिवस भी नड्डा परिवार के साथ उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जागेश्वर धाम पहुंच थे। वहां पूजा अर्चना करके दिल्ली लौट गए थे।

हरिद्वार के निकट आयोजित बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुचाने में संगठन को अधिक सक्रियता से कार्य करने की बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों के साथ भी विकास कार्य और चुनाव को लेकर चर्चा की। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संग़ठन द्वारा प्रदेश में चलाए जारहे विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि कोविड काल के दौरान जहां अन्य पार्टियो के नेता जंहा घरों में दुबके पड़े थे, वहीं भजपा कार्यकर्ता जीजान से सेवा ही संगठन अभियान के तहत लोगो की सेवा में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि उनकी सरकार जनपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने के मध्यनजर विभिन्न व्यवसायियों जुड़े लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए अलग अलग आर्थिक पैकेज घोषित किये गए।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बैठको के क्रम में सभी मंत्रियों व पार्टी सांसदों व विधायकों की भी बैठक ली । बैठक में नड्डा ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने काम व्यवहार पार्टी के गरिमा के अनुरूप कार्यपद्धति को अपनाने पर जोर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मंत्रियों की बैठक भी ली। इसमे मंत्रियों से उनके मंत्रालय द्वारा चलाई जारही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सहित सभी मंन्त्री, सांसद, विधायक प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष महामंत्रियों ने भाग लिया।

दून आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नड्डा इंडिगो की फ्लाइट से 10:15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। वही एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उसके बाद नड्डा हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
जॉलीग्रांट, माजरी फन वैली, नेपाली फार्म व रायवाला सहित कई स्थानों पर नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, दर्जा धारी ब्रिज भूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत आदि ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया।

वहीं, एयरपोर्ट पर महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, मेयर सुनील उनियाल, इतवार सिंह रमोला,अ शोक राज पंवार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारी बारिश के बावजूद माजरीग्रांट फन वैली में मंडल अध्यक्ष राज प्रधान, युवा नेता भारत मनचंदा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दिखाई दिए। वही श्यामपुर में नेपाली फॉर्म पर और रायवाला में भी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा।

यहां भी नहीं पकड़ी अपनी छतरी
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जब पीएम ने छाता पकड़कर मीडिया को संबोधित किया तो उनकी फोटो को सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया गया। कहा गया कि इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी छतरी खुद पकड़ी। हालांकि सोशल मीडिया में ऐसी फोटो भी जवाब में वायरल हुई, जिसमें पीएम ने अपनी छतरी नहीं पकड़ी थी। जिस फोटो को लेकर भाजपा के लोग इतरा रहे थे, वैसा सिर्फ उसी दौरान देखने को मिला। जेपी नड्डा के दून आगमन के दौरान बारिश हो रही थी। जब सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नड्डा का दून आगमन पर स्वागत किया तो उनकी छतरियां सुरक्षाकर्मी ने पकड़ी हुई थीं।

पुस्तक का किया विमोचन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार के एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तक “उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर” एवं ” युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका का विमोचन किया। उत्तराखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में हो रहे कार्यों की जानकारी “उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर” पत्रिका में दी गई है।
“युवा प्रदेश युवा नेतृत्व विकल्प रहित संकल्प” पत्रिका में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, कोविड 19 में प्रभावितों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं एवं राज्य के विकास के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी केबिनेट मंत्री, सांसद गण, विधायकगण उपस्थित थे।