Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, महानगर कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का भव्य स्वागत

केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में डाट काली मंदिर से शहर भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई।

केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में डाट काली मंदिर से शहर भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकर्ताओं नेअजय भट्ट का मंत्री बनने के बाद दून आगमन पर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने सर्वप्रथम डाट काली मंदिर पर पूजा अर्चना की। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी तथा नारों के बीच केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ हुई।

गौरतलब है कि मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल हुए सभी नए मंत्रियों को पीएम मोदी ने निर्देश दिए थे कि मानसून सत्र के समापन पर वे सीधे घर न जाएंगे और संसदीय क्षेत्र में जनसंवाद यात्रा निकालें। अपने क्षेत्र के अलावा वे दो अन्य संसदीय क्षेत्र में भी यात्रा निकालेंगे। इसके तहत नए मंत्री 19567 किमी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाली जानी है। इसके तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए मंत्री व पदोन्नत हुए 39 मंत्री 212 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त से शुरू हुई, जो 21 अगस्त को खत्म होगी। इस यात्रा के तहत सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों की यात्रा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राज्य मंत्री अपने लोकसभा क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करेंगे। कैबिनेट मंत्री 20 से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। भाजपा की यह यात्रा 3 से 10 दिनों की होगी।

देहरादून में निकाली गई यात्रा का सर्वप्रथम मोहब्बेवाला चौक पर विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में चंद्रमणि चौक पर शिमला बायपास तिराहा से मंडी चौक तक, विधायक हरबंस कपूर के नेतृत्व में माता वाला बाग पर से सहारनपुर चौक तक, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के जोगेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में उनकी विधानसभा तथा मंडल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री ने सिंह सभा गुरुद्वारा आदत बाजार पर मत्था टेक कर सिंह सभा के पदाधिकारियों से भेंट की। जन आशीर्वाद यात्रा का प्रिंस चौक पर विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कचहरी स्थित शहीद स्थल जाकर उत्तराखंड राज्य के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन कर याद किया।

शहीद स्थल के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्थ पर भाजपा नेता अनिल गोयल घंटाघर पर विधायक खजान दास, दिलाराम चौक पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक गणेश जोशी, सर्वे चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल तथा द्वारिका स्टोर पर पूर्व दायित्व जारी रविंद्र कटारिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा के प्रथम दिवस का समापन भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुआ।

जनसंवाद यात्रा में प्रदेश यात्रा संयोजक पुष्कर काला, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा , महानगर के सभी विधायक, पूर्व दायित्व धारी, महानगर प्रभारी श्रीमती कुसुम कंडवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महामंत्री रतन चौहान, सतेंद्र सिंह, आदित्य चौहान, विश्वास डाबर, रविंद्र कटारिया, हरीश डोरा, सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ ही भाजपा महानगर पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों वार्ड पदाधिकारियों महानगर मोर्चा प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही देहरादून महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर ढोल नगाड़े आतिशबाजी पुष्प वर्षा के साथ उत्तराखंड के पारंपरिक नृत्य के द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा में महिला मोर्चा की लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने अपने दो पहिया वाहनों के साथ भागीदारी की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।