Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 12, 2026

उत्तरकाशी में दो मंजिला मकान हुआ राख, बुझाने के प्रयास में मां बेटी झुलसे

उत्तरकाशी जिले के नंदगांव में सिलेंडर के लीकेज होने से दो मंजिले मकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मकान कुछ ही देर में राख हो गया। आग को बझाने के प्रयास में मां और बेटी दोनों ही झुलस गए।

उत्तरकाशी जिले के नंदगांव में सिलेंडर के लीकेज होने से दो मंजिले मकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मकान कुछ ही देर में राख हो गया। आग को बझाने के प्रयास में मां और बेटी दोनों ही झुलस गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा के बड़कोट अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज हो रही थी। इसी दौरान वहां सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता रावत ने बताया कि आग बुझाते समय समा देवी व उनकी पुत्री भारती झुलस गई हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बडकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *