Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

मुर्दाघर में डोम पदों की योग्यता है आठवीं पास, आठ हजार ने किया आवेदन, उम्मीदवारों में इंजीनियर, स्नातक और परास्नातक

भारत में बेरोजगारी की हालत का अंदाजा इसी बात ले लगा सकते हैं कि मुर्दाघर के जिस डोम के पद की योग्यता आठवीं पास है। उसे लेकर पढ़े लिखों की लंबी लाइन लग गई।

भारत में बेरोजगारी की हालत का अंदाजा इसी बात ले लगा सकते हैं कि मुर्दाघर के जिस डोम के पद की योग्यता आठवीं पास है। उसे लेकर पढ़े लिखों की लंबी लाइन लग गई। छह पदों के लिए आठ हजार लोगों ने आवेदन किया है। आवेदकों में इंजीनियर, स्नातक और परास्नातक भी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में प्रयोगशाला सहायक को डोम कहा जाता है। मुर्दाघर के प्रयोगशाला सहायकों का काम मुर्दों को संभालने का होता है।
ये पद कोलकाता में एक सरकारी अस्पताल में शवों को संभालने के लिए प्रयोगशाला सहायक के हैं। यहां छह पदों पर निकली भर्ती के लिए आवदेन करने वाले 8000 आवेदक हैं। आवेदकों में में इंजीनियर, स्नातक और परास्नातक भी शामिल हैं। बताया गया कि नील रत्न सरकार चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल के फ़ॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सीकोलॉजी विभाग में डोम के छह पदों पर भर्ती के लिए आवेदन देने वालों में करीब 100 इंजीनियर, 500 स्नातकोत्तर और 2,200 स्नातक उम्मीदवार हैं।
अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि कुल आवेदकों में से 84 महिला उम्मीदवारों समेत 784 को एक अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया है। पिछले साल दिसंबर में निकली भर्ती की अधिसूचना के अनुसार इस पद की अहर्ता कम से कम आठवीं पास है। उम्र सीमा 18-40 साल है। वहीं मासिक वेतन 15,000 रुपये है।
कई आवेदक नौकरी की योग्यता के हिसाब से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। यह अचंभित करने वाला है कि इंजीनियरिंग, परास्नातक और स्नातक की डिग्री रखनेवालों ने इस पद के लिए आवेदन किया। ऐसा पहली बार हुआ। पहले ऐसे परिवार के लोग ही आवेदन करते थे, जिनके परिवार का कोई पहले से ही डोम के रूप में काम कर रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।