Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

उत्तराखंड में कोरोना को हराया, अब ब्लैक फंगस ने डराया, ब्लैक फंगस से चार की मौत

उत्तराखंड में कोरोना हारने लगा है। शनिवार 17 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में कोरोना हारने लगा है। शनिवार 17 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक मरीज की कोरोना से जान गई। वहीं, ब्लैक फंगस डराने लगा है। शनिवार को ब्लैक फंगस से चार मरीजों की जान गई। एक दिन पहले 16 जुलाई शुक्रवार को कोरोना के 39 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 20 जुलाई की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7356 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341433 हो गई है। इनमें से 327412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 66 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 656 रह गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7356 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 है। रिकवरी 95.89फीसद है।
ब्लैक फंगस से मौत बढ़ा रही चिंता
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं, लेकिन मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। 17 जुलाई को ब्लैक फंगस के छह नए केस मिले। 24 घंटे के चार मरीज की मौत हुई। वहीं, एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 542 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 114 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 149 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में 16 जुलाई शुक्रवार को कोरोना के 39 नए संक्रमित मिले थे। गुरुवार 15 जुलाई को 55 नए संक्रमित, बुधवार 14 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित, मंगलवार 13 जुलाई को 44 नए कोरोना संक्रमित, सोमवार 12 जुलाई को 51 नए संक्रमित, रविवार 11 जुलाई को 42 नए संक्रमित, शनिवार 10 जुलाई को 49 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 546 केंद्रों में 50417 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार 644 केंद्रों में 59942 लोगों को, गुरुवार 15 जुलाई को 535 केंद्र में 63385 लोगों को, बुधवार 14 जुलाई को 378 केंद्र में 61701 लोगों को, मंगलवार 13 जुलाई को 370 केंद्र में 29486 लोगों को, सोमवार 12 जुलाई को 346 केंद्रों में 24361 लोगों को कोरोना का टीके लगाए गए। रविवार 11 जुलाई को 227 केंद्र में 18394 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।