Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

मित्र से मिलने होटल पहुंची किशोरी, उसे जबरन जंगल ले गया कांस्टेबल, किया दुष्कर्म, अब तक तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म में पुलिस कर्मी का नाम सामने आया है। आरोपी पुलिस कर्मी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।


उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म में पुलिस कर्मी का नाम सामने आया है। आरोपी पुलिस कर्मी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी पहले से गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पुलिस कर्मी जसपुर कोतवाली में तैनात था। बताया जा रहा है कि किशोरी मित्र से मिलने होटल गई थी। वहां पुलिस कांस्टेबल पहुंचा और उसके मित्र को डराकर भगा दिया। फिर किशोरी को जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये है घटनाक्रम
काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से 17 जून को किशोरी घर से लापता हो गई थी। 22 जून को उसके दादा ने कटोराताल चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आठ जुलाई को काशीपुर के हरियावला क्षेत्र से किशोरी को बरामद करने के साथ ही एक युवक को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। किशोरी से जानकारी के आधार पर परिजनों ने बताया कि वह जसपुर क्षेत्र के एक होटल में अपने एक मित्र से मिलने गई थी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग आए और उसके मित्र को वहां से भगा दिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर सिपाही ने दुष्कर्म किया।
पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जसपुर थाने में तैनात सिपाही अमित बिष्ट व जसपुर के ही शाहनवाज पुत्र शाहिद हुसैन बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक आरोपित बब्बू पुलिस पहले ही जेल भेजा चुका है।

कोतवाली पहुंचे विधायक, रात्रि अधिकारी भी नदारद
कोतवाली के सिपाही के नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आते ही मंगलवार रात करीब 11 बजे विधायक आदेश चौहान कुंडा थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष के छुट्टी पर होने पर थाने में रात्रि अधिकारी भी नदारद था। वह करीब 15 मिनट तक विधायक इंतजार करते रहे। इसके बाद गढ़ीनेगी चौकी इंचार्ज पहुंचे। विधायक ने बताया कि बुधवार सुबह आइजी कुमाऊं ने अवगत कराया कि आरोपित सिपाही की गिरफ्तारी हो गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।