Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भारत की बजाय अब यूएई और ओमान में होगा टी-20 विश्व कप, आइसीसी ने जारी किया शेडयूल

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) ने एलान किया कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई और ओमान में किया जाएगा। विश्व कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) ने एलान किया कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई और ओमान में किया जाएगा। विश्व कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। कोरोना के कारण इस टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में नहीं होगा। आइसीसी के मुताबिक भले ही यह टूर्नामेंट भारत में नहीं होगा, लेकिन इस टूर्नामेंट की मेजबानी बीसीसीआइ ही करेगा।
इन चार स्टेडियम में होंगे सभी मुकाबले
आइसीसी के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का आयोजन यूएई और ओमान के 4 स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड शामिल है।
भारत में आयोजन न होने से निराश है आइसीसी
आइसीसी के कार्यवाहक सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि-हमारी प्राथमिकता टी-20 वर्ल्ड कप को सुरक्षित रूप से आयोजित कराना है। हालांकि भारत में इसका आयोजन न होने से हम निराश हैं। हम बीसीसीआई, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और ओमान क्रिकेट के साथ मिलकर काम करेंगे। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फैंस क्रिकेट के शानदार इवेंट का लुत्फ उठा सकें।
सौरव गांगुली बोले- मेजबानी के लिए भारत तैयार
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि-बीसीसीआई यूएई और ओमान में आइसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है। हमें ज्यादा खुशी होती अगर यह भारत में होता, लेकिन कोविड-19 की कंडीशन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीसीसीआइ इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई और ओमान में करता रहेगा। बीसीसीआइ इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
कोरोना के कारण रद्द हुआ था आइपीएल
इससे पहले भारत में कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए पिछले दिनों बीसीसीआइ ने आईपीएल रद्द करने का फैसला किया था। आइपीएल के कई खिलाड़ी इससे संक्रमित हो गए थे। अब आइपीएल का आयोजन भी यूएई में ही कराया जाएगा। पिछले साल भी कोरोना की वजह से आइपीएल यूएई में ही खेला गया था।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।