Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

हाई कोर्ट ने खोल दी उत्तराखंड की भाजपा सरकार की पूरी पोल, तीसरी लहर को भी हल्के में ले रही सरकारः धस्माना

हाई कोर्ट नैनीताल की ओर से बुधवार को राज्य सरकार को लगाई गई जबरदस्त फटकार ने कांग्रेस को एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है।

हाई कोर्ट नैनीताल की ओर से बुधवार को राज्य सरकार को लगाई गई जबरदस्त फटकार ने कांग्रेस को एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने हाई कोर्ट की फटकार का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट नैनीताल के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने जो बातें राज्य सरकार को कहीं, उनको प्रदेश कांग्रेस लगातार सरकार को बोलती आयी है। चाहे वो ऑक्सीजन, आइसीयू व वेंटीलेटरों के मामले में हों, या संक्रमण रोकने में लचर व्यवस्था , दवाओं व इंजेक्शन की कमी या मृत्यु दर व मृत्यु आंकड़ों में बैकलॉग हो। कांग्रेस ने लगातार सरकार को आगाह भी किया और हालात सुधारने की मांग भी की। इसके बावजूद सरकार ने विपक्ष की बात नहीं सुनी और आज हाईकोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस के वे सारे आरोप सही साबित हो गए, जिनको भाजपा पूर्वाग्रहों से ग्रसित बताती आयी।
धस्माना ने कहा कि राज्य में सरकारी आंकड़ों में तो सात हजार लोग कोरोना से मरे, लेकिन वास्तविकता में ये आंकड़ा कई गुणा ज्यादा है। जो पचास हजार के आसपास पहुंचता है। उन्होंने कहा कि सरकार इतने बड़े नुकसान से भी सबक नहीं सीख रही है। अब जब कोरोना का नया प्रकार डेल्टा व डेल्टा प्लस देश के आधा दर्जन राज्यों में दस्तक दे चुका है और देश में इस कोरोना के नए संक्रमण से एक मौत भी हो चुकी है। तब ऐसी स्थिति में राज्य की सरकार तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बारे में अगर माननीय उच्च न्यायालय को ही संतुष्ट नहीं कर पा रही है तो स्थितियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य की सरकार जिस प्रकार से लापरवाह रही व जिम्मेदारी से मूहँ मोड़े खड़ी रही उसको जनता कभी माफ नहीं करेगी। राज्य सरकार इस पूरे कोरोना काल में न केवल गैर जिम्मेदारी का व्यहवार करती रही, बल्कि सरकार के संरक्षण में कुंभ में कोरोना जांच में महाघोटाला कर महापाप किया गया है। उसके पर्दाफाश करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में जांच करने की मांग कांग्रेस ने की है इसको लेकर कल 25 जून को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हरिद्वार के सुभाष घाट पर उपवास करेंगे। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

1 thought on “हाई कोर्ट ने खोल दी उत्तराखंड की भाजपा सरकार की पूरी पोल, तीसरी लहर को भी हल्के में ले रही सरकारः धस्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *