यूपीएससी ने एनडीए, एनए II परीक्षा 2021 को किया स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC NDA/NA II परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन पांच सितंबर, 2021 को होना था।
संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC NDA/NA II परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन पांच सितंबर, 2021 को होना था। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे आधिकारिक नोटिस upsc.gov.in पर देख सकते हैं।नए नोटिस के अनुसार, UPSC NDA/NA II परीक्षा 2021 पहले से निर्धारित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2021 के साथ 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा देशभर के 75 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है। यदि वे चाहेंगे तो उन्हें अपना केंद्र बदलने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास उपलब्ध 75 केंद्रों में से केंद्र चुनने का विकल्प होगा।
UPSC NDA/NA II परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 जून, 2021 को समाप्त होगी। पिछले नोटिस के अनुसार आवेदन विंडो 6 जुलाई को खुलेगी और 12 जुलाई, 2021 को समाप्त होगी। आवेदन प्रक्रिया 9 जून, 2021 को शुरू हुई थी। यह भर्ती अभियान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 370 और नौसेना अकादमी में 30 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






