पूर्व सीएम हरीश रावत ने वैक्सीन की कीमत और वैक्सीन डे पर सरकार को घेरा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कोविड की दूसरी लहर का मुकाबला करने मे असफल रहने का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कोविड की दूसरी लहर का मुकाबला करने मे असफल रहने का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार के मिसमनेजमेंट से हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। वैक्सीन डे भी बिना वैक्सीन मना लिया।सोशल मीडिया में पोस्ट के जरिये उन्होंने कहा कि पहले कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने में मिसमैनेजमेंट हुआ, जिसका परिणाम पूरे देश ने भुगता। वैक्सीन-वैक्सीन, वैक्सीनेशन डे भी लोगों से मनवा दिये, लेकिन वैक्सीन के प्रोडक्शन या उसके खरीद के रास्ते पर काम नहीं हुआ। देश के अंदर वैक्सीन की भयंकर कमी पैदा हो गई है। मगर अब जो हम देख रहे हैं वो वैक्सीनेशन के नाम पर एक खुली लूट है।
उन्होंने कहा कि मृत्यु का भय का दोहन किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन गायब है और प्राइवेट बड़े-बड़े हॉस्पिटल्स में लोगों को वैक्सीन लग रही हैं। मगर दाम मनमाने लिये जा रहे हैं। 1200 से लेकर 2000 रुपये तक। उन्होंने कहा कि आसन्न मौत का खतरा, तीसरी लहर का खतरा देखते हुए लोग सपरिवार टीका लगाने पहुंच रहे हैं और दाम का इंतजाम कैसे कर रहे हैं! मूल्य कैसे चुका रहे हैं! यह उनकी आत्मा जानती है। आगे आने वाले दिनों में ऐसा लगता है कि यह लूट और बढ़ेगी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






