Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 26, 2026

प्रदेश के हर गांव में आप खोलेगी ऑक्सीजन जांच केंद्र, 10 हजार कार्यकर्ता जुंटेगेः दिनेश मोहनिया

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आप पार्टी लोगों को जागरुक करने के साथ उनके इलाज की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आप पार्टी लोगों को जागरुक करने के साथ उनके इलाज की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आप पार्टी प्रदेश में एक नया अभियान शुरु करने जा रही है। “हर गांव कोरोना मुक्त अभियान ” के तहत प्रदेश के हर गांव में आप पार्टी ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के तहत इसकी तैयारी पार्टी की ओर से की जा रही है।
आप प्रभारी ने बताया कि इस गंभीर महामारी से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। इस अभियान के तहत आप पार्टी के 10000 कार्यकर्ता इस मुहिम का हिस्सा बनते हुए लोगों की सेहत की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्यकर्ता छोटी छोटी टीमों का हिस्सा बनेंगे। जो गांव-गांव पहुंच कर हर एक व्यक्ति की ऑक्सीजन लेवल और थर्मल स्कैनिंग करेंगे। इसके लिए हर टीम को ऑक्सीमीटर, मेडिकल किट और आइआर थर्मामीटर उपलब्ध कराए गए हैं।
आप प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम हर परिवार को मेडिकल किट मुहैया करवाएगी। साथ ही हर गांव में एक-एक ऑक्सीमीटर और आइआर थर्मामीटर भी दिया जाएगा। जो निकट भविष्य में भी लोगों के काम आ सके। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रत्येक गांव में ऑक्सीजन जांच केन्द्र खोलने जा रही है। पहले चरण में हर विधानसभा के 50 गांवों में इस अभियान की शुरुआत की जायेगी । इसके अलावा पार्टी की ओर से सेनिटाइजेशन का काम भी गांवों में युद्धस्तर पर किया जाएगा।
इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (अ.प्रा.) अजय कोठियाल ने कहा कि जिस तरह देश के दुश्मन के खिलाफ सरहद पर वीर जवान चट्टान की तरह खड़े रहते हैं, उसी तरह कोरोना रूपी दुश्मन के खिलाफ भी खड़े होने की जरूरत है। ये वक्त मानव सेवा का वक्त है और ऐसे समय में आप पार्टी का हर कार्यकर्ता इस महामारी में प्रदेश की जनता के साथ खडा है। इसल मौके पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली भी मौजूद रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed