Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बाइक सवार युवकों ने डॉक्टर दंपती की कार को किया ओवरटेक, गोलियां चलाकर कर दी हत्या

राजस्थान के भरतपुर में एक डॉक्टर दंपती की कार सवार युवकों ने सरेआम हत्या कर दी। पहले उन्होंने दंपती की कार को ओवर टेक किया और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी।

राजस्थान के भरतपुर में एक डॉक्टर दंपती की कार सवार युवकों ने सरेआम हत्या कर दी। पहले उन्होंने दंपती की कार को ओवर टेक किया और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है।
घटना भरतपुर शहर के हीरादास बस स्टैंड के नजदीक व्यस्त चौराहे की शुक्रवार की शाम 4.45 बजे की है। बाइक सवार लोगों ने दंपती को एक क्रॉसिंग पर पहले ओवरटेक किया फिर आगे बढ़कर उन्हें गोली मार दी। हत्या की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ओवरटेक करने के बाद दोनों बाइक सवार पैदल चलकर डॉक्टर दंपती के पास गए। जैसे ही डॉक्टर ने कार की खिड़की बंद करनी चाही, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे बदला लेने की वजह लग रही है। डॉक्टर दंपती एक युवती की हत्या के मामले में शामिल थे। उसका कथित तौर पर डॉक्टर के साथ संबंध था। दंपती पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान उसी महिला भाई के रूप में हुई है। महिला की कथित तौर पर दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर की पत्नी और मां उस मामले में आरोपी हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।