10वीं की छात्रा ने ट्यूशन में जाने से मना किया, भाई ने कारण पूछा तो खिसक गई पैरों तले जमीन

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक किशोरी से साथ उसके ट्यूशन शिक्षक ने ही दुष्कर्म कर दिया। मामला तब खुला जब किशोरी ने ट्यूशन में जाने से मना किया। भाई ने पढ़ाई के लिए ज्यादा जोर दिया तो वह फफक पड़ी और भाई को आपबीती सुनाई। किशोरी के माता पिता नहीं हैं और भाई ही उसका अभिभावक है। वह मजदूरी करके किसी तरह बहन को पड़ा रहा था। बहन की आपबीती सुनकर भाई के पैरों तले जमीन सरक गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता अपने परिवार में सबसे ज्यादा शिक्षा हासिल कर सकी है। बचपन में ही माता-पिता को खो चुकी किशोरी का बड़ा भाई ही अभिभावक की भूमिका में है। वह कबाड़ की दुकान पर मजदूरी करते हुए दोनों बहनों को पढ़ाना चाह रहा था। पीड़ित छात्रा मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी।
बताया गया कि बालिका को मुहल्ले का ही 25 वर्षीय युवक पढ़ाने के बहाने अपने घर बुलाने लगा। जहां वह आए दिन उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोपित शिक्षक के घर की पहली मंजिल पर वह छात्रा को पढ़ाता था। ग्राउंड फ्लोर पर उसका परिवार रहता है। ऐसे में उसके परिवार के लोगों को भी उसकी करतूत के बारे में पता नहीं चल सका। पीड़ित छात्रा ने डर व संकोच के चलते इस पीड़ा को किसी से नहीं बताया। चुपचाप झेलती रही।
पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। छात्रा ने पेट दर्द की बात कहते हुए ट्यूशन जाने से मना कर दिया। ऐसे में भाई ने समझाते हुए कहा कि अगर पढ़ेगी नहीं तो जीवन में आगे कैसे बढ़ेगी। कोई रास्ता न देख उसकी छोटी बहन ने भाई से दुष्कर्म के बारे में बताया। तब जाकर मामले का पर्दाफाश हुआ। पीड़िता की भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






