Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दुष्कर्म की शिकार विक्षिप्त ने जब दिया बेटी को जन्म, तब पकड़ में आया दुष्कर्म का आरोपी, ऐसे खुला भेद

पिछले साल दुष्कर्म की शिकार हुई विक्षिप्त युवती ने जब बच्ची को जन्म दिया तो आरोपी की पहचान भी हो गई। आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पिछले साल दुष्कर्म की शिकार हुई विक्षिप्त युवती ने जब बच्ची को जन्म दिया तो आरोपी की पहचान भी हो गई। आरोपी उसका पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुरा का है। पिछले साल सितंबर माह में एक विक्षिप्त युवती की तबियत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान युवती के आठ महीने के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में करीब 36 संदिग्धों से पूछताछ की थी, लेकिन उस समय दुष्कर्मी का पता नहीं चल पाया। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती भी आरोपी की जानकारी नहीं दे पाई। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया था। पुलिस ने तीन संदिग्धों के ब्लड सेंपल लेकर नवजात से डीएनए मिलान के लिए भेजे। एक पड़ोसी का डीएनए बच्ची के डीएनए से मिल गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।