Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भाजपा नेता ने शुभ अवसरों पर किन्नरों की अनुचित मांग का किया विरोध, नियमावली बनाने की मांग

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने शुभ अवसरों पर किन्नरों की ओर की की जाने वाली मनमानी का विरोध किया और इसके लिए नियमावली की मांग की।


उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने शुभ अवसरों पर किन्नरों की ओर की की जाने वाली मनमानी का विरोध किया और इसके लिए नियमावली की मांग की। इस संबंध में उन्होंने देहरादून के जिलाधिकारी से वार्ता की। इस पर डीएम ने शीघ्र ही मीटिंग बुलाने का आश्वासन दिया।
डीएम से वार्ता के पश्चात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मीडिया से कहा की अब किन्नर समाज की स्वीकार्यता बढ़ रही है। वे डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य व्यावसायिक पेशे को अपना रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। अब तो वे महामंडलेश्वर तक घोषित किए जा चुके हैं। समाज की मुख्यधारा में उनकी स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रही है। इसके बावजूद काफी संख्या में वे अपने परंपरागत जीविकोपार्जन कार्य को कर रहे हैं। जिसका समाज की ओर से सदैव आदर किया जाता है और उन्हें सहयोग भी मिलता है।
विनय गोयल के अनुसार पिछले कुछ समय से इनमें से कुछ शुभ अवसरों पर बड़ी धनराशि की अनुचित मांग कर रहे हैं। कई बार तो झगड़ों की सूचना आई है। इससे समाज में वैमनस्य बढ़ने का खतरा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने आज जिलाधिकारी से वार्ता कर इस संबंध में नियमावली बनाने के लिए चर्चा की। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं किन्नर समाज के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग निकट भविष्य में कराने का आश्वासन दिया |
गोयल ने कहा कि यदि चर्चा वार्ता के पश्चात शुभ अवसरों समाज द्वारा किन्नरों को दिए जाने वाले शगुन का निर्धारण हो जाता है तो हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा की मिठास व गरिमा समाज में बनी रहेगी। यूं भी समाज का हर परिवार इनके आशीर्वाद को अपने लिए वरदान समझता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।