Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

समय से रिपोर्ट न लिखने पर चौकी प्रभारी के खिलाफ डीजीपी के एक्शन के बाद हरकत में आई पुलिस

मारपीट की घटना की समय से रिपोर्ट न लिखने और हल्की धाराएं लगाने पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने एक्शन लिया तो कोतवाली पुलिस भी हरकत में आई।

मारपीट की घटना की समय से रिपोर्ट न लिखने और हल्की धाराएं लगाने पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने एक्शन लिया तो कोतवाली पुलिस भी हरकत में आई। आनन फानन मुकदमा दर्ज कर दिया गया। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच बैठा दी गई।
मामला देहरादून में नगर कोतवाली के अंतर्गत लक्खीबाग चौकी से जुड़ा है। प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत मिलने पर डीजीपी अशोर कुमार ने लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी को तत्काल हटाकर लाइन हाजिर करने और निष्पक्ष जांच कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया।
रेस्ट कैम्प त्यागी रोड निवासी सन्तोष कुमार ने इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा था। इसमें बताया गया कि 29 मार्च की सायं कुछ लोगों ने उनके घर आकर उनके साथ ही परिजनों पर लाठी, डंडों और हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था।
आरोप है कि इस घटना की रिपोर्ट के लिए वे चौकी में चौकी में गए तो चौकी प्रभारी ने समय से कार्रवाई ना करते हुए एक दिन बाद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। डीजीपी के एक्शन के बाद इस मामले में कोतवाली नगर पर अब विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही लक्खीबाग चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पंकज तिवारी को तलाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *