Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

डिवाइडर से टकराई कार, कुंभ मेले में स्नान को जा रहे यूपीपीसीएल के दो जेई की मौत

दिल्ली-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडावली गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडावली गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कुंभ मेले में स्नान को जा रहे थे। वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी थे। दोनों यूपीपीसीएल में जेई के पद पर तैनात थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तरप्रदेश के के गाजियाबाद निवासी अशोक कुमार और मनीष कुमार यूपीपीसीएल में जेई के पद पर तैनात थे। शनिवार की देर शाम दोनों अपनी निजी कार से हरिद्वार कुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हरिद्वार जिले के मंगलौर के पास मंडावली गांव के पास पहुंची तो कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जाकर टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को किसी तरह से कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों की मौत की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी है। मृतकों के परिजन भी रुड़की पहुंच चुके हैं।