Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

पीएम मोदी की मन की बात पर बोले उत्तराखंड के सीएम तीरथ-प्रेरणादायी संदेशों के सकारात्मक परिणाम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 75 अंक पूरे होने पर कहा कि इससे देश को आगे बढ़ने का हौसला और मार्गदर्शन मिला है।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 75 अंक पूरे होने पर कहा कि इससे देश को आगे बढ़ने का हौसला और मार्गदर्शन मिला है। कोरोना काल में भी प्रधानमन्त्री जी के बेहतर प्रबंधन से देश में स्थितियां नियंत्रित हुई हैं। मन की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की बात हो या फिर स्वच्छता या विरासत को संजोने की, हर दिशा में उनके प्रेरणादायी संदेशों के सकारात्मक परिणाम आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के हालातों में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने देश को हौसला दिया है। खराब स्थितियों में सभी को एकजुट किया। कोरोना वॉरियर्स के प्रति जो सम्मान का भाव पीएम मोदी ने मन की बात में रखा है उसके लिए पूरा देश कृतज्ञ है। उन्होंने खेलों में महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां गिनाकर प्रोत्साहित किया। तो कचरे से कंचन बनाने वाले प्रयासों की भी जमकर सराहना की। इससे पूरे समाज को प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात में प्रधानमन्त्री ने देश में चल रहे अमृत महोत्सव की बात कही तो तीज त्योहारों और लोक भाषाओं के संवर्द्धन की भी जरूरत पर बल दिया। ईस्टर पर्व को जीवन के उत्साह और उम्मीदों के पुनर्जीवन का पर्व बताया। बसंत से लेकर होली के रंगों और प्रकृति के समन्वय के बारे में बताया। विरासत को संजोने की बात कही है। यह हमारे पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। कहा कि बाबा साहेब की जयंती को यादगार बनाया जायेगा। प्रधानमंत्री जी की अपील पर मुख्यमंत्री जी ने भी सभी से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed