Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

उत्तराखंड में शुक्रवार को मिले 186 नए कोरोना संक्रमित, 161 स्वस्थ, एक की मौत, देहरादून पहले और दूसरे नंबर पर हरिद्वार

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 186 नए संक्रमित मिले। 161 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, 81 वर्षीय महिला की हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में कोरोना से मौत हो गई।

उत्तराखंड में शुक्रवार 26 मार्च को कोरोना के 186 नए संक्रमित मिले। 161 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, 81 वर्षीय महिला की हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में कोरोना से मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 1162 हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की बात की जाए तो इसकी संख्या 99258 हो गई है। इनमें से 94916 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1708 की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। आज सर्वाधिक देहरादून में 65 और हरिद्वार में 58 संक्रमित मिले।