Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 15, 2026

आप का दावाः उत्तराखंड में 45 दिन में पार्टी से जुड़े तीन लाख से ज्यादा लोग

उत्तराखंड में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने दावा किया है कि "उत्तराखंड में भी केजरीवाल" सदस्यता अभियान के 45 दिनों में तीन लाख से अधिक लोग जुड़े।


उत्तराखंड में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने दावा किया है कि “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” सदस्यता अभियान के 45 दिनों में तीन लाख से अधिक लोग जुड़े। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने “उत्तराखंड में केजरीवाल” सदस्यता अभियान को देहरादून से हरी झंडी दिखाई थी। इस अभियान के तहत आप की 70 वीडियो वेन राज्य के 70 विधानसभाओं के लिए रवाना की थी । इन 45 दिनों में आप के कार्यकर्ता गांव गांव और घरों तक गए और आप की नीतियों को घर घर पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान आप ने जो 1 लाख नए सदस्य का लक्ष्य रखा था वो महज कुछ दिनों में पूरा हो गया था। आज इस अभियान के जरिये पूरे उत्तराखंड से 3 लाख से ज्यादा नए सदस्य आप ने बनाए हैं। इसके लिए आप अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करते हुए नए सभी सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
आप अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड विकल्प चाहता है और यहां की जनता का इस अभियान को मिले भरपूर समर्थन को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में आप कार्यकर्ताओं ने 6500 से भी ज्यादा सभाएं की। इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग से महिलाएं, राजनैतिक लोग, युवा, प्रोफेशनल्स सभी आप के सदस्यता अभियान से जुड़े।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *