Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कांग्रेस की जनाक्रोश नहीं, जमीन तलाश रैली: मदन कौशिक

उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की श्रीनगर रैली पर तंज कासते हुए कहा कि यह रैली जनाधार खो चुकी कांग्रेस की जमीन तलाशने की कवायद भर है।

उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस की श्रीनगर रैली पर तंज कासते हुए कहा कि यह रैली जनाधार खो चुकी कांग्रेस की जमीन तलाशने की कवायद भर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर कुछ बोलने के बजाय अपने गिरेवान में झांकने की जरुरत है। कांग्रेस को आत्म मंथन करना होगा कि उसकी 2016 में सरकार क्यों 11 पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार चरम पर था और तमाम तरह के स्टिंग नेताओं और इनके शागिर्दों के हुए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वायदा चुनाव से पूर्व किया उस पर खरी उतरी है और देश एवं प्रदेश में पारदर्शी जीरो टॉलरेंस की सरकार दी है। विकास की बात करने वाली कांग्रेस पूरे 5 साल सत्ता संघर्ष में उलझी रही और अब विकास को लेकर प्रलाप कर रही है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने में भी पूरी तरह विफल रही। कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी में बर्चस्व की लड़ाई में पूरे चार साल व्यतीत कर दिए। उन्होंने कहा कि जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी।
कोरोना काल में भी देश की अर्थ व्यवस्था बेहतर रही। कांग्रेस महंगाई को लेकर प्रलाप कर रही है,लेकिन यह भी सर्व विदित है कि पिछले 25 सालो में महंगाई की दर सबसे कम है। 2014 तक के आंकड़ों से इसकी तुलना की जा सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।