Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

जानिए उत्तराखंड में 17 मार्च तक के मौसम का हाल, कहां है बारिश की संभावना

उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है।

उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। बर्फबारी वाले अधिकांश ये ऐसे इलाकें हैं जहां कोई आबादी नहीं है। यानी ऊंची पर्वत चोटियां। राज्य मौसम विभाग के मुताबिक हल्की बारिश का सिलसिला अगले चार दिन 17 मार्च तक बना रह सकता है।
राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन के साथ बिजली भी चमकेगी। हालांकि सुबह के समय देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में धूप खिली हुई है। माना जा रहा है कि दोपहर बाद से मौसम में बदलाव होगा।
15 मार्च को उत्तराखंड के तीन जनपदों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुल हल्की से हल्की बरिश गर्जन के साथ होगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 16 मार्च को भी इन तीन जिलों में इसी तरह का मौसम रहेगा। 17 मार्च को भी इन तीन जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क करेगा।