Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

बिजली के तारों में उलझा मिला विभागीय संविदा कर्मी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली के तारों में उलझा मिला। जब तक उसे अस्पताल ले गए तब तक मौत हो चुकी थी।

फोटोः फाइल फोटो है। 
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली के तारों में उलझा मिला। जब तक उसे अस्पताल ले गए तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक मूल रूप से सहारनपुर निवासी था।
राजपुर थाना पुलिस के मुताबिक आज सुबह सिटी कन्ट्रोल रूम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक व्यक्ति को कंरन्ट लग गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति बिजली के पोल पर तारों के बीच फंसा हुआ है।
पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को पोल से नीचे उतारा। प्राइवेट वाहन से उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त ऋषिपाल (40 वर्ष ) पुत्र रघुबीर सिंह निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। लोगों ने बताया गया कि वह संविदा में बिजली विभाग में काम करता था। बिजली के पोल पर लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से वह झुलस गया।