Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 5, 2026

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58 हजार के पार, सोमवार को हुई छह की मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58360 पहुंच गया। वहीं इनमें से 51486 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना से 933 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल 5527 एक्टिव केस हैं। कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 88.22 है।


सोमवार को कोरोना की दृष्टि से उत्तराखंड में कुछ राहत रही। 336 लोग नए संक्रमित मिले। 504 लोग स्वस्थ हुए। वहीं आज कोरोना से छह लोगों की मौत हुई। आज देहरादून में सर्वाधिक 84 और पौड़ी गढ़वाल में 82 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना से मरने वालों की उम्र 51 साल से 64 साल के बीच है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *