Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

लखीमपुर खीरी से गायब हुई चार छात्रा ऋषिकेश के मुनिकी रेती में बरामद, फरार होने से पहले शो रूम में बदले कपड़े

उत्तर प्रदेश में जिन चार छात्राओं के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर हो हल्ला मचा था, वो चारों ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती से बरामद कर ली गई। चारों छात्राएं अपनी मर्जी से ही घर से भागी थी।

उत्तर प्रदेश में जिन चार छात्राओं के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर हो हल्ला मचा था, वो चारों ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती से बरामद कर ली गई। चारों छात्राएं अपनी मर्जी से ही घर से भागी थी। यही, नहीं उन्होंने पहचान छिपाने के लिए शो रूम में पहले कपड़े बदले। इसके बाद वे बस में सवार हो गई थी। उत्तराखंड पुलिस ने चारों छात्राओं को उत्तर प्रदेश से आई पुलिस के सिपुर्द कर दिया है।
उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी बेबी जैनब (17 वर्ष) और रुखसार (20 वर्ष), बहादुरनगर निवासी अभिका गुप्ता (16 वर्ष) व निर्मलनगर निवासी कीर्ति (17 वर्ष) आपस में सहेलियां हैं। चारों आर्य कन्या इंटर कालेज में पढ़ती हैं। रुखसार इंटर और बेबी, अभिका व कीर्ति हाईस्कूल की छात्राएं हैं। बीती सोमवार को चारों अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।
सोमवार की शाम तक घर नहीं पहुंचने पर इनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच में पाया कि थरवरनगंज मोहल्ले में रेमंड शोरूम के पास चारों ने अपने कपड़े बदले थे। फिर चारों एक रोडवेज बस से सीतापुर पहुंची। इसके बाद की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पाई थी।
सीसीटीवी कैमरों में मिले फुटेज से इतना साफ हो गया कि चारों अकेले ही अपनी मर्जी से घर छोड़ कर गई हैं। एक छात्रा अपने घर से कुछ रुपये भी ले गई है। उनकी साइकिल रेमंड शोरूम के पास पाई । मंगलवार की रात्रि चारों किशोरियों की लोकेशन ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर मुनीकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में एक होटल में मिली। इस पर पुलिस व एसओजी की टीम ने चारों छात्राओं को होटल से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि बुधवार को चारों किशोरियों को लखीमपुर खीरी से यहां पहुंची। एसओजी टीम प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार के सिपुर्द कर दिया गया है।