Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

मोबाइल शो रूम में चोरी करने वाले घोड़ासन गैंग के मुखिया सहित दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये भी बरामद

देहरादून में कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल शो रूम में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय शटर कटवा, घोड़ासन गैंग के मुखिया सहित दो को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक लाख पांच हजार की नगदी भी बरामद की गई।

देहरादून में कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल शो रूम में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय शटर कटवा, घोड़ासन गैंग के मुखिया सहित दो को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक लाख पांच हजार की नगदी भी बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक आठ फरवरी को रजनीश गोयल ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी कि चोरों ने घंटाघर के निकट चकराता रोड स्थित उनके सैमसंग शोरूम का शटर उठाकर लगभग 30-32 मोबाईल फोन चोरी कर लिए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की जांच की तो पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम देने में करीब छह-सात शामिल हैं। ये लोग दुकान के आगे चादर फैलाते हैं। फिर एक शटर उखाड़कर भीतर जाता है। तब चोरी को अंजाम दिया जाता है।
पता चला कि ये बिहार के घोड़ासन गैंग है। पूर्व में हरिद्वार तथा बिजनौर आदि स्थानों पर ऐसी ही घटनाओं को अंजाम दिया गया है। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गैंग का मुखिया रियाजुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र कयामुद्दीन, निवासी घोड़ासन थाना घोड़ासन जिला पूर्वी चम्पारन मोतिहारी बिहार और छोटेलाल प्रसाद पुत्र नथनी प्रसाद निवासी बसेरिया घोड़ासन थाना घोड़ासन जिला पूर्वी चम्पारन मोहितारी, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इनके चार साथी सुरेन्द्र उर्फ टोटा, मुस्लिम कटवा, भाग्य नारायण व अनिल फरार हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।